फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After a few days of relief, the temperature of the district started rising

Una News: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Thu, 29 May 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
After a few days of relief, the temperature of the district started rising
ऊना में कडकती धूप के बीच छाता लेकर गंतव्य की और जाते हुई यूवतियां।संवाद
कुछ दिन की राहत के बाद चढ़ने लगा जिले का पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में अधिकतम तापमान ने फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदले तेवर ने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही शीतल पेय का प्रयोग कर गर्मी से बच रहे हैं। जिले में बीते कुछ दिनों में गर्मी से मिली थी लेकिन बीते तीन से गर्मी व उमस ने लोगों कर परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई है। दूसरी तरफ किसानों को भी फसल की सिंचाई के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। अगर आगामी दिनों में भी गर्मी बढ़ती है तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को अपने चेहरे को कपड़े से ढक कर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, तौलिया सहित शीतल पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं।

कोट्स
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विनोद कुमार, समन्वयक मौसम विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed