फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After 6 p.m. from Una one has to travel 35 kms to reach Hoshiarpur

Una News: ऊना से शाम छह बजे के बाद 35 किमी घूमकर जाना पड़ता है होशियारपुर

Fri, 20 Jun 2025 03:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
After 6 p.m. from Una one has to travel 35 kms to reach Hoshiarpur
बस सेवा न मिलने से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


होशियारपुर से भी शाम पौने सात बजे के बाद नहीं है बस सेवा
प्रदेश से बड़ी संख्या में पंजाब में कामकाज के सिलसिले में जाते हैं लोग
पंजाब से भी प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना से होशियारपुर (पंजाब) के लिए शाम छह बजे के बाद कोई बस सेवा न होने से लोगों को अरसे से दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। मजबूरी में कई सवारियों को ऊना से वाया गगरेट करीब 35 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय कर होशियारपुर पहुंचना पड़ता है। पड़ोसी राज्य पंजाब के होशियारपुर जिला की सीमा ऊना से लगती है। प्रतिदिन कई लोग जरूरी कार्यों से ऊना से होशियार जाते और आते हैं। इसके बावजूद दोनों महत्वपूर्ण जिलों में बस सेवा अभी तक सीमित है। दिन में तो कई बसें ऊना से होशियारपुर जाती और लौटती हैं लेकिन देर शाम कोई बस सेवा दोनों बस अड्डों में नहीं मिलती। होशियार से गगरेट के लिए बस सेवा रात के समय भी है, लेकिन ऊना के लिए शाम पौने सात बजे के बाद कोई बस नहीं आती।
जानकारी के मुताबिक ऊना से होशियारपुर के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शाम छह के आसपास खत्म हो जाती है। जबकि, होशियारपुर की ओर से आखिरी बस पौने सात बजे आती है। ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग जरूरी कार्यों के सिलसिले में होशियारपुर या इसके साथ लगते जिलों में जाते हैं। वहीं, पंजाब से भी सैकड़ों लोग जिला और प्रदेश के विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए आते हैं। कई बार लौटने में देरी हो जाए तो बस अड्डे में रात गुजारने या टैक्सी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। पंजाब के कई श्रद्धालु और पर्यटक ऊना से रात पौने आठ बजे के आसपास जाने वाली एक निजी बस से पहले गगरेट पहुंचते हैं। उसके बाद वहां से चिंतपूर्णी या धर्मशाला रूट की कोई बस लेकर होशियारपुर रवाना होते। वहीं, होशियारपुर अड्डे में पौने सात बजे के बाद पहुंचने वाले लोगों के लिए टैक्सी या वाया गगरेट का ही विकल्प बचता है। कुल मिलाकर दोनों इलाकों से सवारियों को कई साल से इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों प्रेम चंद, सिद्धांत कुमार, राजेश, शिव कुमार, सुरेंद्र ने बताया कि हमारे जैसे कई लोग पंजाब में नौकरी करते हैं। रविवार की छुट्टी होने पर शनिवार शाम को घर लौटना मुमकिन नहीं। ड्यूटी के बाद जब बस अड्डे पहुंचते हैं, तब तक आखिरी बस निकल गई होती है। वहीं, ऊना से भी अगर देर शाम को लौटना हो तो बस सेवा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाएंगे मसला : आरएम
एचआरटीसी ऊना के आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि होशियारपुर और ऊना के बीच दिन के समय अच्छी खासी बस सेवा है। रात के समय अगर सवारियों को परेशानी हो रही है तो उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed