फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Advocacy for holding Panchayat elections two years after the scheduled time

Una News: पंचायती चुनाव तय समय से दो साल बाद करवाने की वकालत

Tue, 02 Sep 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Advocacy for holding Panchayat elections two years after the scheduled time
आपदा के माहौल में चुनाव होना न्याय संगत एवं उचित नहीं : शालिनी
विज्ञापन

सदन में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर एसडीएम अंब के माध्यम भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। ब्लॉक अंब की महापंचायत ने तय समय से दो वर्ष बाद पंचायत चुनाव करवाए जाने की मांग की है। यह प्रस्ताव मंगलवार को महापंचायत अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी प्रधान ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पारित किया गया। बैठक में शालिनी गोस्वामी ने कहा कि मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल 1 फरवरी 2021 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। लेकिन, कोरोना महामारी, सचिवों की हड़ताल, आपदा प्रबंधन और बीच-बीच में लागू चुनाव आचार संहिता के कारण पंचायतें सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पाईं। परिणामस्वरूप विकास कार्य भी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से जिला ऊना समेत पूरे प्रदेश में भारी वर्षा और आपदा की स्थिति बनी हुई है, जिससे पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर विकास कार्य नहीं करवा सके। ऐसे हालात में चुनाव करवाना न्यायसंगत व उचित नहीं होगा। महापंचायत के सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग को एसडीएम अंब के माध्यम से भेजा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लडोली के प्रधान बलविंदर बिल्ला, नैहरी नौरंगा की प्रधान नीलम कुमारी, गिंडपुर मलौण के प्रधान विरेंद्र कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed