{"_id":"67a2032752d1c218fe007918","slug":"adopt-a-healthy-lifestyle-to-prevent-cancer-dr-sanjeev-una-news-c-93-1-ssml1048-145108-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से बचाव के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवन शैली : डॉ. संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से बचाव के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवन शैली : डॉ. संजीव
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में मनाया विश्व कैंसर दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना के सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण प्रभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में कैंसर रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्वस्थ जीवन शैली अपना कर कैंसर रोग से बचाव किया जा सकता है। कैंसर रोग का निदान अगर प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो इसका उपचार संभव है। कैंसर के लक्षण जैसे न भरने वाला घाव, मुंह में या अन्य हिस्से में छाले, गले या अन्य जगह पर गांठ या सूजन, स्तन में गांठ या सूजन, खांसी या आवाज में बदलाव, शौचालय व पेशाब की आदतों में बदलाव, बदहजमी, वजन का घटना, बुखार का न उतरना, अस्वाभाविक खून का जाना, निगलने में कठिनाई इत्यादि हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचने के लिए धूम्रपान व शराब का सेवन न करना, मिर्च मसालों से परहेज करें। ज्यादा गर्म गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। रंगदार मिठाई व अनावश्यक दवाइयां न खाएं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला सहित अस्पताल का स्टाफ और हिम्कैप्स नर्सिंग संस्थान बढेड़ा की छात्राएं उपस्थित रहीं।