Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Admission process for BBA and BCA begins, register online by June 13

Una News: बीबीए और बीसीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 13 जून तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

Thu, 07 May 2026 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Admission process for BBA and BCA begins, register online by June 13
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, दौलतपुर चौक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 जून तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीबीए और बीसीए, दोनों पाठ्यक्रमों में 80-80 सीटें निर्धारित की गई हैं। सीटों की सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gcdaulatpurchowk.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी कार्य दिवसों में कॉलेज परिसर में पहुंचकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed