फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Administration cracks down on Chintpurni 'Sugam Pass' fraud; additional staff deployed.

Una News: चिंतपूर्णी सुगम पास फर्जीवाड़े पर प्रशासन सख्त, अतिरिक्त स्टाफ तैनात

Wed, 29 Jul 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on Chintpurni 'Sugam Pass' fraud; additional staff deployed.
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पास प्रणाली से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में मंदिर प्रशासन और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में संदिग्ध ट्रांजेक्शन को लेकर पहले ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब जांच के अगले चरण में पुलिस संबंधित बैंकों से ट्रांजेक्शन आईडी और लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड हासिल करेगी ताकि प्रत्येक संदिग्ध भुगतान की सत्यता की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने सुगम पास व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। नया स्टाफ पास जारी करने की प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित बनी रहे। सूत्रों के अनुसार, साइबर जांच से जुड़ी टीम भी मामले में सक्रिय है और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां डिजिटल भुगतान, ट्रांजेक्शन आईडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का मिलान कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि जांच अपनी प्रक्रिया के अनुसार जारी है लेकिन इसका सुगम पास सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। श्रद्धालुओं को पहले की तरह नियमित रूप से सुगम पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं और दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही सुगम पास प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed