{"_id":"6737506b526c2ca1ef022591","slug":"administration-could-not-control-illegal-vehicle-parking-in-the-city-una-news-c-93-1-ssml1047-138397-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में अवैध वाहन पार्किंग पर प्रशासन नहीं लगा पाया लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में अवैध वाहन पार्किंग पर प्रशासन नहीं लगा पाया लगाम
विज्ञापन
सड़क किनारे जगह-जगह पर पार्क की जा रहीं गाड़ियां
लोगों को सड़क किनारे चलने में भी करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में अवैध पार्किंग जी का जंजाल बनी हुई है। प्रशासन की कार्रवाई का कोई असर शहर में देखने को नहीं मिल रहा है। शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊना हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग हो रही है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। प्रशासन की तरफ से शहर में अवैध पार्किंग से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के दोनों तरफ प्रशासन की तरफ से फुटपाथ की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर में वाहनों के लिए नगर परिषद ने पार्किंग स्थल भी बनाए हैं। इसके बावजूद कई वाहन चालक जान बूझकर अवैध पार्किंग कर रहे हैं। इससे जगह-जगह जाम लगना और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी तो होती ही है, साथ में हादसों का खतरा भी बना रहता है।
बॉक्स
शहर में अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। इस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। इससे लोगों को परेशानी न हो।
चंदन कुमार, स्थानीय निवासी
शहर में पार्किंग को लेकर व्यवस्था तो है, इसके बावजूद लोग नो पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क कर देते हैं। इस पर संबंधित विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
रमन कुमार, स्थानीय निवासी
शहर में अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर कई बार अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन, उनका असर एक या दो दिन तक रहता है। बाद में व्यवस्था जस की तस ही बन जाती है। इस समस्या पर गंभीरता से प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
नरेश कुमार, स्थानीय निवासी
जिन-जिन स्थानों पर अवैध पार्किंग होती है, उन स्थानों पर नियमित रूप से प्रशासन को अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
राजेश कुमार, स्थानीय निवासी
कोट्स
सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लगाम कसने के लिए पुलिस जवानों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना ।