फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Adequate stock of Oseltamivir, the drug used for swine flu.

Una News: स्वाइन फ्लू में प्रयोग होने वाली ओसेल्टामिविर दवाई का पर्याप्त स्टॉक

Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Adequate stock of Oseltamivir, the drug used for swine flu.
ऊना। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दवाइयों व सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सभी स्वास्थ्य खंडों में स्वाइन फ्लू के उपचार में इस्तेमाल होने वाली ओसेल्टामिविर दवाई के स्टॉक की जानकारी ली गई। विभाग के अनुसार सभी स्वास्थ्य खंडों में दवाई का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और खांसी-जुकाम या बुखार जैसे लक्षण होने पर सावधानी बरतने को कहा गया है। ऐसे लक्षण सामने आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय अस्पताल में होगी आरटीपीसीआर जांच
स्वाइन फ्लू से संबंधित आरटीपीसीआर जांच की सुविधा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही उपलब्ध होगी। संदिग्ध मरीजों के नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय अस्पताल में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे संभावित संक्रमण की समय पर पहचान करने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सामान्य सावधानियां अपनाकर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed