फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Additional waiting room established in regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के अतिरिक्त वेटिंग रूम स्थापित

Thu, 08 Aug 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Additional waiting room established in regional hospital
ऊना असपताल में नए लगे बेंच पर बैठ हुए लोग।संवाद
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए धरातल तल पर एक अतिरिक्त प्रतीक्षालय स्थापित कर दिया गया है। इससे ओपीडी के बाहर मरीजों में तीमारदारों को खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए इस सुविधा को शुरू किया है। इसके अलावा अन्य ओपीडी के बाहर भी इस प्रकार की व्यवस्था करने को लेकर विचार चल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में जिलाभर से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुबह से ही पर्ची काउंटर सहित ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बीते दिनों पूर्व विधायक ने भी ओपीडी के बाहर लगने वाली मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने धरातल तल पर ही ओपीडी के बाहर लगी कुर्सियों के अलावा एक अलग अलग से एक स्थान तय कर कुर्सियां लगा दी गई हैं। प्रबंधन की तरफ से अभी यह सुविधा धरातल तल पर ही शुरू की गई है। इसके अलावा भवन के अन्य तलों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था करने को लेकर योजना बनाई जा रही है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए हर तल पर आरओ वाटर कूलर भी स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल के धरातल तल में ओपीडी के बाहर लगी कुर्सियों में अलग से बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। भवन में अन्य स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था करने को लेकर विचार चल रहा है। मरीजों को सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed