{"_id":"694d39406f4541b8c90fb3d4","slug":"additional-superintendent-of-police-came-out-on-the-streets-late-at-night-to-check-law-and-order-una-news-c-93-1-ssml1047-176227-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कानून व्यवस्था जांचने देर रात सड़कों पर उतरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कानून व्यवस्था जांचने देर रात सड़कों पर उतरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
बाज़ार में नो वेंडिंग नो पार्किंग जोन व्यवस्था पर पुलिस को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। दौलतपुर बाजार में कानून व्यवस्था जांचने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बुधवार रात सड़कों पर उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को नो वेंडिंग, नो पार्किंग जोन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। ढाबों में दबिश देकर गतिविधियों की जांच की और सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने पुलिस को रात को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। जिसकी पालना को लेकर पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। कहा कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जारी प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर दौलतपुर चौकी प्रभारी एसआई रविपाल, एएसआई कुलभूषण भी साथ रहे।