फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Addiction to drugs is an invitation to death...the slogan echoed in Dehlan

Una News: नशे की आदत, मौत को दावत ..नारा देहलां में गूंजा

Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Addiction to drugs is an invitation to death...the slogan echoed in Dehlan
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकालते हुए स्कूली बच्
मैहतपुर (ऊना )। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एनएसएस और प्रहरी क्लब के सौजन्य से नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने तंबाकू का अंजाम, मौत का पैगाम, तंबाकू से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, और नशे की आदत, मौत को दावत जैसे नारों से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश जसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने इस तरह के अभियानों की निरंतर आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी विजय भारद्वाज व आरती शर्मा, अधीक्षक उमेश कुमार, अमित कुमार, राजीव, राजेश, विजय, अश्विनी, जरनैल, संजीव, बेअंत सिंह, प्रहरी क्लब प्रभारी सुमन और हरपिंदर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नशा उन्मूलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed