फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ADC Una questioned employees at Bharwain.

Una News: एडीसी ऊना ने भरवाईं में कर्मचारियों से की पूछताछ

Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
ADC Una questioned employees at Bharwain.
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास अनियमितता मामले की जांच अब तेज हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को एडीसी ऊना इशांत जसवाल ने भरवाईं स्थित यात्री निवास पहुंचकर सुगम दर्शन पास व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों से एक-एक कर विस्तृत पूछताछ की।
मामले की जांच के लिए गठित कमेटी में एडीसी ऊना इशांत जसवाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच शामिल हैं। जांच के दौरान बाबा माईदास सदन में संचालित सुगम दर्शन पास काउंटर पर अब तक सेवाएं देने वाले सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
इनमें मंदिर न्यास के स्थायी कर्मचारी, आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी तथा सुलभ संस्था के जरिए तैनात कर्मचारी भी शामिल रहे। जांच के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से सुगम दर्शन पास जारी करने की प्रक्रिया, ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली तथा पास बनाने के रिकॉर्ड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके साथ ही यह भी जांचा गया कि सुगम दर्शन पास बनाने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी किस आधार पर लगाई जाती थी और पूरी व्यवस्था की निगरानी किस अधिकारी के अधीन रहती थी। बताया जा रहा है कि जांच कमेटी सभी तथ्यों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान भी किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed