{"_id":"61a1287007c8ed5a7b6890ab","slug":"accused-relatives-send-in-four-days-remand-in-teacher-s-death-by-burning-in-una-una-news-sml3915202140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर की मौत मामले में आरोपी फिर चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीचर की मौत मामले में आरोपी फिर चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
Accused relatives send in four days remand in teacher's death by burning in Una
मरवाड़ी (ऊना)। क्षेत्र के गणु मंदवाड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर जलने से हुई महिला अध्यापक की संदिग्ध मौत मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने मृतका के पति, सास, ससुर, और देवर को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
इससे पहले 21 नवंबर को तीनों को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था। उस समय आरोपी सास को बीमार होने के चलते गिरफ्तार नहीं किया गया था। उसके स्वस्थ होने पर शुक्रवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने दलील दी कि आरोपियों के फोन रिकॉर्ड खंगालने से उनके हाथ कुछ सबूत लगे हैं। ऐसे में आरोपियों को दोबारा रिमांड पर भेजा जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, देवर, सास, ससुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई साजिश।
विज्ञापन
पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई क्योंकि मृतका के पोस्टमार्टम से अभी कोई लीड पुलिस को नहीं मिली। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की फोन डिटेल भी खंगाली है।
इसी डिटेल की दलील देते हुए पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की गुहार लगाई। एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। बता दें कि 20 नवंबर की रात गणु मंदवाड़ा में एक निजी स्कूल की अध्यापिका का शव घर की छत पर मिला था।