फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of robbery in loan branch seen in CCTV till Una College Road, two mobiles found

Una News: ऊना काॅलेज रोड तक सीसीटीवी में दिखे ऋण शाखा में लूटपाट के आरोपी, दो मोबाइल मिले

Wed, 12 Jun 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery in loan branch seen in CCTV till Una College Road, two mobiles found
फालोअप
विज्ञापन

गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर लूटपाट की कोशिश का मामला
अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, सीसीटीवी फुटैज के अलावा पुलिस के हाथ कुछ नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना-हमीरपुर मार्ग स्थित एक निजी गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश मामले में अभी तक चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के बाद मंगलवार तक 36 घंटे बीत जाने के बाद भी सीसीटीवी के अलावा कोई बड़ी लीड पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। हालांकि पुलिस ने शाखा कर्मचारियों के दो मोबाइल फोन को ट्रेस कर लिया है तथा दोनों फोन कब्जे में ले लिए हैं।
इन दोनों मोबाइल को आरोपित ऊना की प्रोफेसर कॉलोनी के पास फेंक गए थे। इनमें से एक मोबाइल यहां किसी बस चालक को मिल गया तो उसने वापस पुलिस के सुपुर्द किया है। इसके बाद ऊना शहर के आसपास अंब मार्ग, संतोषगढ़ नंगड़ा मार्ग, हमीरपुर रोड और मैहतपुर मार्ग के सीसीटीवी पुलिस टीम की ओर से खंगाले गए। इनमें से केवल ऊना-मैहतपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटैज में चारों आरोपी बाइक पर गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद चारों आरोपित अपनी बाइक सहित पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं, जबकि अन्य मार्गों के सीसीटीवी में भी आरोपी कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे। पुलिस अभी तक इनकी पहचान भी नहीं कर पाई है। जिला के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में भी पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। बकायदा पुुलिस टीम इस मामले में जल्द कुछ पुख्ता करने की बात भी कह रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार को हमीरपुर रोड ऊना की लोन शाखा में लूटपाट की घटना अंजाम देने के लिए बाइक सवार चार शातिर पहुंचे थे। यहां शाखा में ब्रांच कर्मियों को पिस्टल दिखाकर मारपीट भी करने लगे, लेकिन यहां मौजूद बायोमीट्रिक मशीन में कोड न लग पाने के कारण सायरन बज उठा। इससे सभी लुटेरे शाखा के चार कर्मचारियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। इनमें से दो मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शाखा के सहायक प्रबंधक हरप्रीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed