फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 15 Nov 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
accident
ऊना में तेज रफ्तार गाड़ी घुसी दुकान में - फोटो : Una
ऊना। जिला में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। पहला हादसा सदर पुलिस थाना ऊना के तहत झलेड़ा-घालूवाल रोड पर शनिवार देर रात पेश आया। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल कार चालक को मृत घोषित कर दिया। कार चालक की पहचान शिव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी गांव बनगढ़ जिला ऊना के रूप में हुई है। इसके अलावा घंडावल गांव में टैंकर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाइक सवार नवल किशोर (37) पुत्र शरण कुमार निवासी गांव त्यूड़ी जिला ऊना के रूप में हुई है। इसके अलावा ऊना जिला मुख्यालय के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। गाड़ी की टक्कर से एक बच्चे को चोटें आई हैं। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed