{"_id":"5d50cada785ef4b11383a9564c5c1c9e","slug":"accident-in-una-husband-died-wife-injure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-बाइक टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर होली पुल के नजदीक वीरवार दोपहर बस और बाइक की टक्कर
विज्ञापन
में बाइक सवार दंपति में से पति की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक चालक के सिर के चिथड़े उड़ गए। महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तारा सिंह (57) निवासी जगतपुर, तहसील बलाचौर, जिला नवांशहर, पंजाब के रूप में हुई है।
वीरवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे तारा सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर ऊना की ओर जा रहा था कि होली पुल के नजदीक संतोषगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तारा सिंह और उसकी पत्नी सड़क पर गिर गए।
तारा सिंह बस के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तारा सिंह की पत्नी के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला को हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। तारा सिंह के मोबाइल से नंबर निकाल कर उसके परिजनों को सूचित किया।
एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश जारी है। मृतक के परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को हरोली अस्पताल से नवांशहर ले गए हैं। शव को ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।