{"_id":"580b64064f1c1b672c70684e","slug":"accident-in-truck-n-tampo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराया कैंटर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराया कैंटर, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव देहलां में देर रात सिलेंडरों से भरे ट्रक और एक कैंटर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद काफी देर तक रोड पर जाम लगा रहा, जिसे बाद में यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर सुचारु करवाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात देहलां गांव में ऊना-चंडीगढ़ मार्ग पर सिलेंडरों से भरे ट्रक और एक कैंटर में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वाहनों के टकराने से जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्होंने वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्रक और कैंटर में टक्कर के बाद चंडीगढ़-ऊना रोड पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और यातायात को वन-वे कर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। शनिवार को भी देर सांय तक देहलां में सड़क हादसे के चलते वन-वे ट्रैफिक रहा। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, देर सांय यातायात को सुचारु करवाया जा सका। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में छानबीन कर रही है। पुलिस दोनों वाहन चालकों के ब्यान कलमबद्ध करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन