फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ABVP is on strike at Bangana college

फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी हड़ताल पर

Fri, 22 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा Updated Fri, 22 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
ABVP is on strike at Bangana college
हड़ताल - फोटो : demo

स्थानीय कॉलेज में एबीवीपी इकाई ने फीस वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बंगाणा कॉलेज की एबीवीपी इकाई ने फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगर इकाई उपाध्यक्ष अक्षय बन्याल, मनमीत शर्मा, अमित शर्मा, आरती, श्रुति चौहान, ललित शर्मा, गुरमीत सिंह, रेणु देवी, प्रियंका, तनवी और गितेश का कहना है कि विवि प्रशासन की ओर से हर साल दस फीसदी फीस वृद्धि की जा रही है।

विज्ञापन


इससे शहरी और ग्रामीण परिवेश से शिक्षा करने वाले गरीब विद्यार्थियों के लिए कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कइयों को फीस वृद्धि का खामियाजा अपनी पढ़ाई छोड़ कर भुगतना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से छात्रहित में वापस लिया जाए। कॉलेजों में हो रही फीस वृद्धि होने से छात्रों और उनके अभिभावकों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन


एबीवीपी ने कॉलेज में एनसीसी विंग जल्द शुरू करने की भी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शूरवीरों की धरती है, जिसने भारतीय सेना को असंख्य वीर जवान दिए है। बंगाणा कॉलेज में पढ़ने वाले दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए एनसीसी की इकाई बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें रह कर वे सेना में भर्ती की तैयारियों को और मजबूत कर सकते हैं। एबीवीपी ने बंगाणा कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक के अधूरे काम को भी शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। एबीवीपी ने विवि और कॉलेज प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छात्र संगठन को उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए कॉलेज और विवि प्रशासन ही जिम्मेदार होंगे। क्रमिक भूख हड़ताल के पहले दिन एबीवीपी के छात्र नेता अमन शर्मा और रोहित पठानिया भूख हड़ताल पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed