{"_id":"68ce94cbe976ad7a0b00e5a7","slug":"abha-id-and-nutrition-campaign-important-in-improving-health-vishal-una-news-c-93-1-ssml1048-166143-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभा आईडी और पोषण अभियान स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण : विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभा आईडी और पोषण अभियान स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण : विशाल
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से पोषाहार प्रदर्शनी लगाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरोली में पोषण अभियान और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) विषय पर विशेष जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। एसडीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) और पोषण अभियान दोनों ही लोगों के स्वास्थ्य सुधार और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध रहेंगे, जिससे इलाज की प्रक्रिया आसान होगी। वहीं, संतुलित आहार और सही पोषण स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इन अभियानों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा ने सही पोषण के महत्व और डिजिटल हेल्थ अकाउंट की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से पोषाहार प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें स्थानीय व आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कम नमक, कम चीनी, कम तेल का सेवन, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार सेहतमंद जीवन के लिए आवश्यक है।