फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   AAP workers protest outside CMO office

आप कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर दिया धरना

Mon, 13 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protest outside CMO office
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आम लोगों को सुविधाएं न मिलने के चलते सीएमओ के कक्ष के बाहर धरने पर बैठे ? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को आम आदमी पार्टी जिला कमेटी ऊना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर धरना दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजू बहल के कार्यालय के बाहर बैठकर आप कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। बाद में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर सुविधाएं जल्द शुरू करने की मांग की। आम आदमी पार्टी जिला कमेटी ऊना की तरफ से सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यकर्ताओं ने पाया कि अस्पताल में सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले करीब 15 दिन पहले पार्टी की तरफ से सीएमओ से मिल कर इस मांग को उठाया गया था, लेकिन सोमवार को भी सुविधाएं पहले की तरह जस की तस पाई गई। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव अनिल मनकोटिया ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी अधिकतर सुविधाएं सरकार ने जानबूझ कर बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ निजी लैब को फायदा पहुंचाने के मकसद से यह सब किया जा रहा है। मंत्री और विधायकों के करीबियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी सरकार से और विपक्ष से सवाल पूछा है कि कितने विधायकों ने पिछले पांच साल में अपने क्षेत्रीय अस्पतालों का निरीक्षण किया और कमियों को लेकर आवाज उठाई है। कहा कि सरकार और विपक्ष हिमाचल में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर पूरी तरह से असफल रही है। आम आदमी पार्टी इन मुद्दों पर पूरी तरह से गंभीर है।

मनकोटिया ने मुफ्त और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं की वकालत की। पार्टी ने चेताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में अगर जल्द सिटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड की मशीन नहीं चली तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ अस्पताल के बाहर ही मोर्चा खोला जाएगा। इस अवसर पर ईशान ओहरी, राज ठाकुर, अजय भारती, पंकज, संदीप, विजय और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed