{"_id":"6a2320db4f8267348306ac34","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-speeding-pickup-jeep-una-news-c-93-1-una1002-194179-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेज रफ्तार पिकअप जीप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेज रफ्तार पिकअप जीप की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 06 Jun 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)। अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप जीप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार निवासी विहरमपुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन जून की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त मोहम्मद तोसिफ के साथ अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर अपने किराये के कमरे की ओर जा रहा था। दोनों सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान शिवबाड़ी की तरफ से आ रही एक पिकअप जीप ने मोहम्मद तोसिफ को साइड से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायल को उसी पिकअप जीप में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिकअप चालक सुरिंद्र सिंह निवासी अंबोटा, तहसील घनारी, जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।