फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman from Phagwara jumped into Sri Anandpur Sahib Hydel Canal

Una News: श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में कूदी फगवाड़ा की महिला

Thu, 10 Apr 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
A woman from Phagwara jumped into Sri Anandpur Sahib Hydel Canal
पुलिस ने शव को पानी से निकाला, बेटे ने की पहचान
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में बुधवार रात एक महिला ने छलांग लगा दी। देर शाम लगभग 8.30 बजे महिला (63) ने अपना एक लिफाफा नहर के पुल पर रखा और चप्पलें खोल कर नहर में कूद गई। कुछ लोगों ने महिला शव नहर के पानी में उतराता देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पहुंचे एएसआई सुशील कुमार ने कुछ साहसी युवकों को साथ लेकर शव को पानी से बाहर निकाला और पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया। पुलिस की ओर से बरामद किए लिफाफे में एक टिफन, 120 रुपये, आधार कार्ड के अलावा फगवाड़ा से होशियारपुर और होशियारपुर से नंगल के लिए बस के टिकट मिले हैं। जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि महिला के लिफाफे से मिले आधार कार्ड के अनुसार महिला का नाम शकुंतला था जो फगवाड़ा की रहने वाली थी। उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। उनके बेटे राजेश कुमार ने नंगल पहुंच कर शव की पहचान कर ली है। बेटे ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान थी। एएसआई सुशील कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed