फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A unique confluence of enthusiasm, joy and public confidence was seen in the function.

Una News: नगर पंचायत गगरेट के नवनिर्वाचित पार्षदों ने संभाली जिम्मेदारी

Sat, 06 Jun 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence of enthusiasm, joy and public confidence was seen in the function.
गगरेट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जनसेवा, विकास और पारदर्शी प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में उत्साह, उल्लास और जनविश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी गगरेट ने सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में विकास कालिया, विकास शर्मा, सरोज कुमारी, बबीता कुमारी, मंगत राम, जनक राज तथा मंजू बाला शामिल रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पार्षद मिलकर नगर पंचायत गगरेट को विकास और स्वच्छता के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव-निर्वाचित पार्षदों ने कहा कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर नगर हित को सर्वोपरि रखेंगे तथा प्रत्येक वार्ड के संतुलित विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छ एवं सुंदर गगरेट के निर्माण तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया।

समारोह में नगर पंचायत सचिव बलदेव कुमार, नगर पंचायत का समस्त स्टाफ, उद्योगपति गोविंद ठाकुर, नगर पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल जसवाल, सुरिंद्र तोतू, निशांत ठाकुर, लाडी शर्मा, गौरव शर्मा, हरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed