फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A truck broke wires, causing sparks, and power was cut off for six hours.

Una News: सड़क ट्रक ने तोड़े तार, भड़की चिंगारियां, छह घंटे बंद रही बिजली

Sun, 29 Mar 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A truck broke wires, causing sparks, and power was cut off for six hours.
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत टकारला में बडूही सड़क पर लटके बिजली के तार रविवार सुबह 5 बजे एक ट्रक के साथ फंसने से टूट गए और कुछ देर तक चिंगारियां भड़कती रहीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लगभग छह घंटे तक पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

इस घटना ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्च 2025 में सड़क निर्माण के दौरान मार्ग की ऊंचाई तो बढ़ा दी गई लेकिन बिजली की लाइनों को उसी अनुपात में ऊपर नहीं उठाया गया। यही चूक अब लगातार हादसों की वजह बन रही है।
विज्ञापन

बड़ूही से लेकर टकारला चौक तक कई स्थानों पर तार बेहद कम ऊंचाई पर लटके हुए हैं, जिससे बड़े वाहनों के गुजरते समय हमेशा खतरा बना रहता है। घटना के बाद बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत की और दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली घटना नहीं है। इस मार्ग पर पहले भी कई बार ट्रकों के कारण बिजली के तार टूट चुके हैं लेकिन हर बार अस्थायी मरम्मत कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पिछले साल भी इसी तरह की घटना हुई थी लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। मनजीत सिंह, ग्रामीण



घटना के बाद काफी देर तक तारों से चिंगारियां निकलती रहीं और आग की लपटें उठती रहीं। अगर उसी समय पीछे आ रही कार या अन्य वाहन पर तार गिर जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। टकारला उषा देवी, प्रत्यक्षदर्शी




समस्या विभाग के ध्यान में है। कुछ स्थानों पर खंभों की ऊंचाई बढ़ा दी गई है और जहां-जहां इस तरह की समस्या सामने आ रही है, वहां जल्द ही तारों को ऊंचा कर स्थायी समाधान किया जाएगा। जुगल किशोर, एसडीओ, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed