फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A trolley full of gravel overturned in Nangal, the person sitting on the driver's seat injured

Una News: नंगल में पलटा बजरी से भरा ट्राला, परिचालक सीट पर बैठा व्यक्ति घायल

Fri, 07 Mar 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of gravel overturned in Nangal, the person sitting on the driver's seat injured
नंगल(ऊना)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर गुरु रविदास चौक के पास बुधवार रात बजरी से भरा ट्राला सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में एक युवक घायल हुआ जिसे नया नंगल पुलिस चौकी में तैनात एएसआई जुझार सिंह व एएसआई हरजिंद्र सिंह द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान अजीत सिंह के तौर पर हुई जो चालक के साथ परिचालक सीट पर बैठा था। एएसआई जुझार सिंह ने कहा कि यह ट्राला टाहलीवाल से मोहाली जा रहा था। गुरु रविदास चौक के निकट पहुंचने पर चालक ट्राले से संतुलन खो बैठा और ट्राला सड़के किनारे पलट गया। हादसे के उपरांत टिप्पर में भरी बजरी सड़क किनारे फैल गई जिसे दूसरे ट्राले में भर कर ले जाया गया। उधर रात की ड्यूटी पर तैनात डॉ. सूर्या शर्मा ने कहा कि इस हादसे में अजीत सिंह को घायल अवस्था में लाया गया था, जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed