फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A shed and a car were damaged after a tree fell in Diyada.

Una News: दियाड़ा में पेड़ गिरने से शेड और कार को पहुंचा नुकसान

Tue, 12 May 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A shed and a car were damaged after a tree fell in Diyada.
अंब (ऊना)। सोमवार तड़के चले अंधड़ के कारण उपमंडल अंब के तहत दियाड़ा गांव में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां अनूप सिंह के रिहायशी मकान के पास बने शेड पर आम का विशाल पेड़ गिर गया जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में न केवल शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया, बल्कि उसके भीतर खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। प्रभावित अनूप सिंह ने बताया कि इस हादसे के कारण उन्हें लगभग चार लाख रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस खतरे के बारे में प्रशासन को पहले ही अवगत करवाया गया था। दिसंबर 2025 में अंब रेंज ऑफिसर को आवेदन देकर इस पेड़ से मकान को होने वाले खतरे की जानकारी दी गई थी। इसके बाद लंबी कागजी प्रक्रिया चली और उन्हें डीएफओ कार्यालय जाने को कहा गया। विभाग की ओर से इस मामले में संयुक्त निरीक्षण की तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। जिसमें राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत के अधिकारियों को शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणों से उस समय निरीक्षण नहीं हो सका। लगातार प्रयासों के बाद अप्रैल माह में पटवारी, पंचायत सचिव और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में संयुक्त निरीक्षण तो हुआ लेकिन कार्रवाई फिर से रुक गई। निरीक्षण के बाद पटवारी ने जमीन को ग्राम पंचायत की बताते हुए इसकी निशानदेही करवाने की बात कही थी। प्रभावित का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर ठोस कदम उठाए होते तो आज यह नुकसान नहीं होता। उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि यदि पेड़ पास के अन्य मकानों पर गिरता तो जान-माल का और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed