फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A record cash offering of over Rs 31 lakh was made at the Mother's court on New Year.

Una News: नववर्ष पर मां के दरबार में रिकॉर्ड 31 लाख से अधिक का नकद चढ़ावा

Fri, 02 Jan 2026 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
A record cash offering of over Rs 31 lakh was made at the Mother's court on New Year.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरवाईं (ऊना)। नववर्ष के पावन अवसर पर मां के दरबार में देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा देखने को मिली। वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर और नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को भक्तों की भारी भीड़ ने मां के दर्शन किए। मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच ने जानकारी दी कि 31 दिसंबर को 10,78,699 रुपये और 1 जनवरी को 20,86,567 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ। इन दोनों दिनों में कुल 31,65,266 रुपये का चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया गया। नववर्ष के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ठंड और मौसम की कठिनाइयों के बावजूद हर आयु वर्ग के भक्तों ने अपनी आस्था व्यक्त की। प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इस भारी भीड़ और रिकॉर्ड चढ़ावे ने र मां के दरबार में श्रद्धा और विश्वास की अटूट परंपरा को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed