{"_id":"68062a7d87d66bb851020e9e","slug":"a-passerby-was-seriously-injured-in-a-car-collision-in-kuthera-khairla-una-news-c-93-1-ssml1048-151786-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुठेड़ा खैरला में कार की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुठेड़ा खैरला में कार की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल
Tue, 22 Apr 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Apr 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
घायल के साथ अस्पताल आने की बात बोलकर आरोपी कार चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नैहरियां (ऊना)। अंब उपमंडल के कुठेड़ा खैरला में कार की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की शिनाख्त सतपाल निवासी कुठेड़ा खैरला के रूप में हुई है। सतपाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाला कार चालकर घायल के साथ अस्पताल पहुंचने का बात बोलकर गायब हो गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दिया है।
जानकारी अनुसार सुनील शर्मा निवासी कुठेड़ा खैरला ने मामला दर्ज करवाया कि वह पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। विजेता जनरल स्टोर के पास पहुंचा तो अंब की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई और दाहिनी तरफ पैदल सड़क पार कर रहे सतपाल को टक्कर मार दी । टक्कर में सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार से उतरकर घायल सतपाल सिंह के पास पहुंचा और उसने अपनी पहचान हर्ष गौतम 34 पुत्र प्रकाश चंद वासी गांव भरमौती जिला हमीरपुर के रूप में बताई। आरोपी ने उसे घायल को अस्पताल ले जाने के लिए और खुद उसके पीछे अस्पताल आने की बात कही। अंब अस्पताल में डॉक्टर ने सतपाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जबकि आरोपी कार चालक अस्पताल नहीं पहुंचा। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि मामले की जांच जारी है।