फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A new road will be constructed in Ward No. 7 of Panjawar at a cost of Rs 5 lakh.

Una News: पंजावर के वार्ड नंबर सात में पांच लाख से होगा नई सड़क का निर्माण

Sun, 11 Jan 2026 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
A new road will be constructed in Ward No. 7 of Panjawar at a cost of Rs 5 lakh.
विकास की बात
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से मौके पर निशानदेही करवाई
पंजावर में सड़कों का कायाकल्प करना प्राथमिकता में शामिल : रणजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंजावर (ऊना)। पंजावर के वार्ड 7 में पांच लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से शुरू कर दिया गया है। यह सड़क वार्डवासियों की आजादी के समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। ग्राम पंचायत ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की मदद से मौके पर निशानदेही करवाई और रास्ते का निर्माण चिह्नित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने बताया कि वार्ड सात में ग्रामीणों को मोहल्लों में आने-जाने में कठिनाई होती थी और वाहन घरों तक नहीं पहुंच पाते थे। इस समस्या को देखते हुए पहले निशानदेही का कार्य पूरा किया गया। सड़क निर्माण काम कमला देवी के घर से लेकर दलजीत सिंह के घर तक लगभग 300 मीटर क्षेत्र में किया जाएगा। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि दशकों से गांव के लोग सड़क की कमी से जूझ रहे थे और अब जनसहयोग से यह समस्या हल की जा रही है। पंचायती प्रयासों से 300 मीटर की पक्की सड़क बनकर ग्रामीणों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। नीलम मनकोटिया ने बताया कि पंजावर में सड़कों का कायाकल्प उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed