फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A new Panchayat house will be built in Gram Panchayat Tatehra

Una News: ग्राम पंचायत टटेहड़ा में बनेगा नया पंचायत घर

Tue, 01 Apr 2025 08:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
A new Panchayat house will be built in Gram Panchayat Tatehra
निर्माण कार्य के लिए 10 लाख की पहली किस्त जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायत टटेहड़ा में नए पंचायत घर के निर्माण के लिए 33 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना की पहली किस्त के रूप में 10 लाख जारी कर दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेतली ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रधान मधु बाला ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नया पंचायत घर क्षेत्र वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। इससे पंचायत कार्यों के संचालन में आसानी होगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इंदु बाला ने बताया कि वर्ष 1970 से टटेहड़ा का पंचायत कार्यालय गांव की एक सराय से कार्यान्वित किया जाता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता इंजीनियर एनसी नेगी से मांग की है कि शीघ्र ही इस भवन का कार्य शुरू करवाया जाए। ईं. एनसी नेगी अधिशासी अभियंता पंचायती राज ने बताया कि ग्राम पंचायत टटेहड़ा के नए भवन के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, शीघ्र ही जरूरी कार्यवाही पूरी कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
बाक्स

पुराने सराय भवन में चल रहा थ पंचायत कार्यालय

ग्राम पंचायत प्रधान इंदुबाला ने बताया कि टटेहड़ा पंचायत में लगभग 2200 की आबादी है और कुल 7 वार्ड शामिल हैं। यह पंचायत विकास के मामले में पिछड़ी हुई थी, यहां तक कि पंचायत कार्यालय भी वर्ष 1970 से गांव की एक सराय में चल रहा था। प्रधान बनने के बाद उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर नया पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसे अंततः सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भवन पंचायत के कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


बाक्स्

पंचायत में चल रहे अन्य विकास कार्य

प्रधान इंदुबाला ने बताया कि वर्तमान में पंचायत में दो अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं। पहला कार्य श्मशानघाट के नवीनीकरण का है, जिससे क्षेत्रवासियों को संस्कार के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। दूसरा कार्य वार्ड नंबर 4 में स्थित पीर बाबा मंदिर के लिए पानी के टैंक के निर्माण का है, जो स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed