फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A modern sports ground is being constructed in Piplu at a cost of one crore rupees.

Una News: पिपलू में एक करोड़ रुपये से बन रहा आधुनिक खेल मैदान

Wed, 24 Jun 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 24 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A modern sports ground is being constructed in Piplu at a cost of one crore rupees.
थानाकलां (ऊना)। सोलहसिंगी धार स्थित ऐतिहासिक पिपलू क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में मैदान का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैदान के निर्माण से क्षेत्र की सिहाणा, चमियाड़ी, सुकडियाल, हटली सहित करीब 15 पंचायतों के युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा ने बताया कि एक करोड़ रुपये के अनुमानित बजट से इस खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में भूमि की खुदाई, समतलीकरण और अन्य कार्य किए जा चुके हैं जबकि अन्य खेल सुविधाएं स्थापित करना, जल निकासी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्य भी जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक पिपलू मंदिर के निकट खेल मैदान का निर्माण क्षेत्र की चिरलंबित मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed