फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A massive surge of faith at the shrine of Goddess Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 28 Sep 2026 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at the shrine of Goddess Chintpurni.
मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार रात को माता की अराधना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की खूब रौनक रही। वीकेंड और छुट्टी के चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और ऊना जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शाम तक करीब 11 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। भीड़ बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को कतार में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर तक डबल लाइन पुराना बस स्टैंड तक पहुंच गई, जबकि बाजार तक सिंगल लाइन रही। श्रद्धालु हाथों में पूजा सामग्री लेकर जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे। दिनभर मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ का असर चिंतपूर्णी बाजार में भी दिखा। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रही, जिससे व्यापारिक गतिविधियां तेज रहीं और दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed