फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A massive surge of faith at the Dhaumyeshwar Mahadev Temple.

Una News: धौम्येश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 11 Aug 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at the Dhaumyeshwar Mahadev Temple.
जोल (ऊना)। सावन के अंतिम सोमवार को धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण गलुआ से लेकर मंदिर तक सड़क पर जाम की स्थिति देखने को मिली और यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया और परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इसी कड़ी में बाबा रुद्रानंद आश्रम से प्रेमानंद महाराज तथा मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने विधिवत रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी धौम्येश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर पदाधिकारियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा रुद्राभिषेक किया। कुटलैहड़ के पूर्व महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ने भी परिवार सहित मंदिर में शीश नवाया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के आसपास जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed