फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A massive surge of devotees thronged Shiva temples on the first Monday of Sawan.

Una News: शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Tue, 21 Jul 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees thronged Shiva temples on the first Monday of Sawan.
गगरेट/ बंगाणा (ऊना)। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन माह के पहले सोमवार पर जिलाभर के शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार व समाज में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उपमंडल बंगाणा के प्राचीन धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में हर हर महादेव, ओम जय शिव ओंकारा की गूंज सुनाई दी। सुबह से हो रही भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने शिव पिंडी का दूध और जल से जलाभिषेक किया। सोहलासिंगी धार पर स्थित चामुखा महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर बड़ूही, शिव द्रोण मंदिर शिवबाड़ी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भोले के दर्शन करने के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्तजनों का आना जाना शुरू हो गया था। पहले सोमवार को मौसम भी पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही और कई बार तेज मेघ बरसे। इस बीच छाता और बरसाती लेकर भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed