फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A mason died after coming in contact with electric wires while laying the lintel

Una News: लेंटर डालते समय विद्युत तारों की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

Tue, 29 Jul 2025 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
A mason died after coming in contact with electric wires while laying the lintel
पंजावर (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तरह ईसपुर गांव में मंगलवार को लेंटर डालते समय मिस्त्री अमर चंद (65) विद्युत तारों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद अमर चंद को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अमित यादव ने बताया कि मिस्त्री अमर चंद निवासी ईसपुर तहसील हरोली मंगलवार दोपहर को अपने गांव के मोहल्ला लवाना माजरा में मकान का लेंटर डाल रहा था। इस दौरान मकान के ऊपर से निकल रहे बिजली के तारों में प्लास्तर करने वाली चपटी लग गई। इससे मिस्त्री अमर चंद करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस चौकी पंडोगा की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed