{"_id":"6a246a501876633a2f09f0e4","slug":"a-mango-tree-fell-on-the-road-between-putarghar-and-the-bsnl-office-una-news-c-93-1-una1002-194272-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुटारघर और बीएसएनएल कार्यालय के बीच रास्ते पर गिरा आम का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुटारघर और बीएसएनएल कार्यालय के बीच रास्ते पर गिरा आम का पेड़
Sun, 07 Jun 2026 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
लठियाणी पुटारघर के पीछे और बीएसएनएल कार्यालय के बीच के मुख्य रास्ते पर जड़ से उखडकर गिरा विशाल
लठियाणी (ऊना)। शनिवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदलते ही हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लठियाणी पुटारघर के पीछे और बीएसएनएल कार्यालय के बीच के मुख्य रास्ते पर स्थित आम का पेड़ जड़ से उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरा। पेड़ के भारी-भरकम तने ने पूरे रास्ते को रोक दिया है।
गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह पेड़ गिरा, उस समय रास्ते पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी घट सकती थी। पेड़ गिरने के कारण इस मार्ग पर वाहनों और पैदल चलने वालों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। रास्ते के किनारे बिजली या संचार की तारों को भी नुकसान पहुंचा।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी है। ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि पेड़ को काटकर रास्ते को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।