{"_id":"61b78f11153e1a503027a2bf","slug":"a-jeep-filled-with-wood-was-caught-five-including-the-officer-arrested-una-news-sml3933229126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी से भरी जीप पकड़ी, अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी से भरी जीप पकड़ी, अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
ऊना। छतरपुर टाडा में अवैध लकड़ी के साथ पकड़ी गई गाड़ी। सवांद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना/संतोषगढ़। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैैध कटान कर लकड़ी से भरी एक जीप वन और पुलिस टीम ने पकड़ी है। रविवार शाम को कार्रवाई के बाद मामले में एक अधिकारी, जीप चालक समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आईपीसी और फॉरेस्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध कटान में आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) के एक बड़े अधिकारी की भी संलिप्तता का आरोप है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार शाम को ऊना के वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार, वन रक्षक मनजीत सिंह और कर्णवीर सिंह पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त नाकाबंदी पर टाडा चौक पर मौजूद थे। इस बीच एक जीप आई जिसमें शीशम, कीकर और पहाड़ी कीकर की लकड़ी के 28 नग (मोछे) और बालन लोड था। इस जीप में चालक अरशतदीन (32) निवासी नंगलकलां तहसील हरोली जिला ऊना अकेला बैठा था। चालक से टीम ने गाड़ी में लोड लकड़ी के बारे में परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर पाया।
इस मौके पर पूछताछ पर चालक ने बताया कि आईओसी एक बड़े अधिकारी और तीन अन्य लोगों ने आईओसी के बाटलिंग प्लांट रायपुर से यह लकड़ी लोड करवाई है। इस पर टीम आईओसी रायपुर गई तो भीतर आठ पेड़ शीशम सूखा, दो पेड़ कीकर और दो पेड़ पहाड़ी कीकर के काटे हुए पाए गए।
विज्ञापन
इनमें एक पेड़ हरा कीकर कटा हुआ पाया गया। टीम के समक्ष उक्त अधिकारी भी पेड़ों को काटने को लेकर कोई अनुमति पेश नहीं कर पाया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह जीप लोड कर भिजवाई जा रही थी। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।