फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A grand Nagar Kirtan was organised on the occasion of Guru Gobind Singh's birth anniversary.

Una News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

Wed, 07 Jan 2026 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A grand Nagar Kirtan was organised on the occasion of Guru Gobind Singh's birth anniversary.
गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस सजे पांच प्यारे। स्रोत आयोजक - फोटो : गंध कुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन के लिए मौजूद कंबोडिया के अनुयायी।
गतका अखाड़ा के वीर योद्धाओं ने युद्ध कला का प्रदर्शन भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश दिवस मंगलवार को जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया और विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम के तहत गांव कुरियाला से किला बाबा साहिब सिंह बेदी ऊना तक महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का मार्गदर्शन बाबा सरबजोत सिंह ने किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन डंगेड़ा, बरनोह, डंगोली, अजनोली, कोटला कलां, अरनियाला, गलुआ आदि स्थानों से होकर किला बाबा साहिब सिंह बेदी ऊना में संपन्न हुआ।
किला पहुंचने पर गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया और सैकड़ों श्रद्धालु संगत शबद कीर्तन करते हुए साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

गुरु नानक मिशन संस्था के गतका अखाड़ा के वीर योद्धाओं ने युद्ध कला का प्रदर्शन भी किया। नगर कीर्तन के विभिन्न स्थलों पर संगत ने प्रसाद वितरण किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को रूमाले और पंज प्यारों को सिरोपा भेंट किया। किला पहुंचने पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने पंज प्यारों और संत महापुरुषों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में विभिन्न रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया और गुरु गोबिंद सिंह जी के इतिहास के बारे में संगत को जानकारी दी। इस अवसर पर संत बाबा जीत सिंह, संत बाबा धर्मजीत सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा सुरिंद्र सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, परमजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु के लंगर के साथ किया गया।

गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस सजे पांच प्यारे। स्रोत आयोजक

गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस सजे पांच प्यारे। स्रोत आयोजक- फोटो : गंध कुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन के लिए मौजूद कंबोडिया के अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed