{"_id":"685ffd56b9e55c832004e7c7","slug":"a-dry-mango-tree-on-the-roadside-in-thanakalan-is-inviting-accidents-una-news-c-93-1-ssml1047-157652-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: थानाकलां में सड़क किनारे सूखा आम का पेड़ दे रहा हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: थानाकलां में सड़क किनारे सूखा आम का पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
विज्ञापन
प्रशासन और विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
पेड़ को हटवाने के लिए प्रशासन से की शिकायत की मगर आश्वासन ही मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थाना कलां बाजार से महज 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़ा एक सूखा आम का पेड़ किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। वर्षों पुराना यह पेड़ अब अपनी जड़ों से भी कमजोर हो चुका है और कभी भी गिरकर जान माल की क्षति कर सकता है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और आपदा प्रबंधन बोर्ड की निष्क्रियता ने स्थानीय जनता की चिंता और रोष दोनों को बढ़ा दिया है। जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि जब खतरा साफ-साफ नजर आ रहा है तो फिर संबंधित विभाग क्यों सोया हुआ है। आखिर किसका इंतजार किया जा रहा। इस सड़क पर दिनभर आमजन, स्कूल के बच्चे, राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं। ऐसे में अगर यह पेड़ गिरता है तो बड़ी जनहानि हो सकती है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस पेड़ को हटवाने के लिए प्रशासन से शिकायत की मगर हर बार केवल आश्वासन ही मिला। इस मुद्दे को उठाते हुए कृष्ण पाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन बोर्ड की भी आलोचना की। उनका कहना था कि हर साल करोड़ों की लागत से आपदा प्रबंधन बोर्ड बैठकें करता है, योजना बनती है, प्रशिक्षण होते हैं, लेकिन जब असल में आपदा सामने दिख रही हो और फिर भी कार्रवाई न हो तो ऐसी बैठकों का क्या औचित्य बचता है। स्थानीय निवासियों ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया है।
लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि सड़क के किनारे सूखे या हरे पेड़ को हटाने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। वन विभाग रामगढ़ धार रेंज अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।