फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A drone resembling a plane flew for an hour in Pandoga village.

Una News: पंडोगा गांव में एक घंटे तक उड़ा प्लेन जैसी आकृति वाला ड्रोन

Thu, 23 Oct 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A drone resembling a plane flew for an hour in Pandoga village.
ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा गांव में बुधवार दोपहर को एक ड्रोन उड़ान भरता नजर आया। इससे क्षेत्र वासियों में हड़कंप मच गया। हैरत की बात यह कि ड्रोन उड़ाने की किसी प्रकार की अनुमति प्रशासन से भी नहीं ली गई। जिला प्रशासन ने इस प्रकार की किसी भी जानकारी से साफ इनकार किया। ध्यान रहे कि जिला प्रशासन ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक प्लेन जैसी आकृति वाला ड्रोन लगातार बनखंडी क्षेत्र से स्वां नदी की ओर उड़ान भरता रहा। यह स्थिति करीब एक घंटे तक लगातार बनी रही। कुछ लोगों ने इस गतिविधि को वीडियो में कैप्चर भी किया और इस बारे में स्थानीय पुलिस में प्रशासन को सूचित किया। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी के होने से इनकार किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही ड्रोन उड़ने की फुटेज भी प्रशासन की ओर से मांगी गई। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस गतिविधि के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और अगर कुछ भी अवैध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। एडीसी महिंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि पंडोगा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने जैसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed