फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A daily report on activities under the 'Har Ghar Tiranga' campaign will have to be submitted.

Una News: हर घर तिरंगा अभियान में रोजाना गतिविधियों की देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 15 Aug 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Aug 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
A daily report on activities under the 'Har Ghar Tiranga' campaign will have to be submitted.
ऊना। स्वतंत्रता दिवस समारोह और हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के स्कूलों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की रोजाना रिपोर्ट देनी होगी। उपनिदेशक उच्च स्कूल शिक्षा विभाग ऊना ने सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को 17 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रमों की दैनिक जानकारी निर्धारित गूगल शीट पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में गतिविधियों के साथ कार्रवाई संबंधी फोटो और छोटी वीडियो भी अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन देशभर में 17 अगस्त तक किया जा रहा है। इसके तहत एनएसएस इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय समुदाय की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। तिरंगा रैली, देशभक्ति कार्यक्रम, शपथ समारोह, तिरंगे के साथ सेल्फी, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।
विज्ञापन


छुट्टियों में भी एक घंटा अभियान के लिए देना होगा
निर्देशों में एनएसएस स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों से छुट्टियों के दौरान प्रतिदिन कम से कम एक घंटा देशहित में अभियान की गतिविधियों के लिए देने का आह्वान किया गया है। संस्थानों को कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ गतिविधियों को माई भारत पोर्टल पर भी दर्ज करना होगा। वहीं, नौ से 17 अगस्त तक की दैनिक गतिविधि रिपोर्ट फोटो और वीडियो सहित संबंधित एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय को निर्धारित समय पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च स्कूल शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश का सभी स्कूल पालन करें। किसी भी दुविधा के हल को लेकर विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed