फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A crate of tomatoes became costlier by Rs 600 in seven days.

Una News: सात दिन में 600 रुपये महंगा हुआ टमाटर का क्रेट

Tue, 25 Nov 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
A crate of tomatoes became costlier by Rs 600 in seven days.
उत्पादन कम और मांग ज्यादा होने पर बड़े टमाटर के दाम
विज्ञापन

कुल्लू घाटी से पहुंच रहा ऊना के बाजारों में टमाटर
गृहिणियों का बजट बिगड़ने लगा टमाटर का बढ़ता दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना के बाजारों में पहुंचते ही टमाटर के दामों ने फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पहले जहां टमाटर 1000 रुपये प्रति क्रेट (20 किलोग्राम) बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 1600 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंच गई है। कीमतों में आई इस अचानक बढ़ोतरी से गृहिणियों का रसोई बजट बिगड़ गया है।
जानकारी के अनुसार उत्पादन कम होने और मांग अधिक रहने के कारण बाजार में टमाटर के दामों में उछाल आया है। ऊना की मंडियों में इस समय कुल्लू घाटी से टमाटर की आवक हो रही है। स्थानीय दुकानदार खलील का कहना है कि दाम बढ़ने के बाद ग्राहक अब किलो-दो किलो के बजाय सिर्फ 100 से 250 ग्राम टमाटर ही खरीद रहे हैं। उत्पादन में कमी का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है, जिससे उपभोक्ता खरीदारी से पहले अच्छी तरह सोच-समझकर टमाटर ले रहे हैं।
विज्ञापन

गृहणियों की परेशानी
टमाटर के महंगे दामों से सब्जियों के स्वाद पर असर पड़ा है, क्योंकि शायद ही कोई सब्ज़ी ऐसी हो जिसमें टमाटर न डालना पड़े। -ऊना टक्का निवासी गृहिणी उर्मिला शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर के बढ़े दामों ने रसोई के पकवानों और सब्जियों की गुणवत्ता पर सीधा असर डाला है। दाल हो या सब्ज़ी, टमाटर के बिना सब फीका लगता है। -शोभा निवासी ऊना टक्का
पहले वे एक से दो किलो टमाटर एक साथ खरीद लेती थीं, लेकिन अब कीमतें बढ़ने पर सिर्फ 250 ग्राम ही खरीद रही हैं और सब्जियों में भी कम मात्रा में इस्तेमाल कर रही हैं। -बंदना ठाकुर खरीदार

एक सप्ताह के भीतर टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जो क्रेट पहले 1000 रुपये का आता था, वह अब 1600 रुपये का मिल रहा है। इससे उनका अपना बजट भी प्रभावित हुआ है। -बडूही के सब्जी विक्रेता गणेश चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed