{"_id":"6aaae64b1eb09e25c70bc316","slug":"a-15-tesla-mri-machine-will-be-installed-at-the-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-206255-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन
Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में अब मरीजों को सरकारी स्तर पर एमआरआई जांच की सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। रोजाना औसतन करीब 600 मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में अभी एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ता है और इसके लिए उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्षेत्रीय अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन की स्थापना को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मशीन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसे अस्पताल में स्थापित किया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जिले का प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है। यहां ऊना के अलावा अंब, बंगाणा, गगरेट और हरोली उपमंडल से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं के मामलों में एमआरआई जांच की जरूरत पड़ती है लेकिन सरकारी अस्पताल में यह सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों में जाना पड़ता है। 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन शुरू होने से मरीजों को अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे निजी लैब में होने वाला खर्च बचेगा और मरीजों को जांच के लिए अस्पताल से बाहर जाने की जरूरत कम होगी। साथ ही चिकित्सकों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से मरीजों के उपचार में भी सुविधा मिलेगी। एमआरआई सुविधा शुरू होने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक जांच सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा। लंबे समय से जिले में सरकारी स्तर पर एमआरआई सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसके पूरा होने की उम्मीद जगी है।