{"_id":"23-66714","slug":"Una-66714-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में दर्जनों दुकानों पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब में दर्जनों दुकानों पर चला पीला पंजा
Una
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैड़ी (ऊना)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सड़क को चौड़ा करने के लिए अंब-नैहरियां रोड पर दर्जनों दुकानों के छज्जे गिराए गए। मंगलवार को इसी कडी के तहत अंब-नैहरियां मार्ग पर दोनों किनारों की दर्जनों दुकानों पर जेसीबी की मार पड़ी। कई दुकानों के आगे से बरामदे तो कईयों के थडों को तोड़ा गया। कई दुकानदारों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेने के लिए कुछ दिन का समय भी दिया गया है। सड़क प्रशासन की ओर से की जा रही इस कार्रवाई के बाद से व्यापारियों में रोष और निराशा का भाव है। वहीं सड़क को चौड़ा करने से कई व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो गया है। उधर एनएच 70 के सहायक अभियंता एचजी कौशल ने बताया कि दुकानों के आगे किए अवैध अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस भेजे गए थे, लेकिन कई दुकानदारों ने बावजूद इसे संजीदगी से नहीं लिया, जिसके बाद निर्माण कार्य के चलते स्वयं ही दुकानों के अवैध अतिक्रमण को हटाना पड़ा है।
विज्ञापन