{"_id":"23-65560","slug":"Una-65560-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में छह लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में छह लोग जख्मी
Una
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में अलग-अलग जगहों पर पेश आए तीन सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पहला हादसा अंब-दौलतपुर मार्ग पर पड़ते करलूही खड्ड पुल पर पेश आया, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे 108 की मदद से खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया। जानकारी के अनुसार लक्की शर्मा निवासी करलूही अपने किसी काम से मुबारिकपुर जा रहा था। करलूही पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण वह खड्ड के निचे गिर गया। राहगीरों ने उसे खड्ड से बाहर निकाला और अंब अस्पताल पहुंचाया। वहीं लोअर अंदौरा रामनगर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दंपति जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ अंब से अपने घर को जा रहे थे कि रामनगर अंदौरा मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल के सामने गाय आ गई। इससे दोनों गिरने से जख्मी हो गए। वहीं नंदपुर के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकराने से तीन को चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार अपने बेटे प्रतंब कुमार एवं पुत्रवधु सुमन के साथ धर्मशाला जा रहे थे कि धंधड़ी के समीप उनकी कार सड़क किनारे पैरापिट से जा टकराई। उधर, अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।