फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाबा बाल पुरी पंजावर ने जीता फुटबाल फाइनल

बाबा बाल पुरी पंजावर ने जीता फुटबाल फाइनल

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के गांव पंडोगा में स्वर्गीय ठाकुर जयदेव की याद में करवाई जा रही फुटबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबा बाल पुरी पंजावर ने एफसी नंगल को 3-0 के अंक से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर समाजसेवी वीरेंद्र मनकोटिया ने मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को नकद राशी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सर्वणा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बाबा बाल पुरी पंजावर ने लायन क्लब पंडोगा को 3-2, वाईएफसी पंडोगा ने सुभाष क्लब पंडोगा को 3-2, एफसी नंगल ने चिल्ड्रेन क्लब दौलतपुर को 2-0 एवं जस्सी क्लब पंडोगा ने रेंजर क्लब नंगल को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में बाबा बाल पुरी पंजावर ने वाईएफसी पंडोगा को 1-0 एवं एफसी नंगल ने जस्सी क्लब पंडोगा को 2-0 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में बाबा बाल पुरी पंजावर ने एफसी नंगल को 3-0 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 सौ एवं उपविजेता टीम को 15 सौ रुपये की नकद राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र ठाकुर गाल्डी, रजनीश ठाकुर, राजा, आदित्य, सतीश ठाकुर, विकास राणा, संदीप ठाकुर, सुभाष राणा, विकास, रजनीश ठाकुर, सुशील ठाकुर, विक्रम सिंह, सतीश ठाकुर, रमन दीप, संदीप सिंह, गौरव जसवाल, साहिल राणा, नमन राणा सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed