{"_id":"23-65406","slug":"Una-65406-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात आग का तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात आग का तांडव
Una
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। दिवाली की रात ऊना जिला के कई स्थानों पर आग के तांडव ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। लगभग चार स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जबकि दमकल विभाग के जांबाजों ने कई लाख रुपये की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। दमकल विभाग के कर्मी रात भर बचाव कार्यों में लगे रहे। बताया जा रहा है कि तमाम आगजनी की घटनाएं आतिशबाजी के शौक के चलते हुई हैं।
जानकारी के अनुसार आगजनी की पहली घटना हरोली के गांव बढेड़ा में करनैल सिंह के घर के समीप हुई। इसमें करीब 15 हजार रुपये के मक्की के गट्ठे जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर एक लाख की संपत्ति को जलने से बचाया। वहीं दूसरी घटना में चड़तगढ़ निवासी वेद व्यास के रिहायशी मकान को आग लगने से करीब तीन लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसमें बेड बॉक्स, गद्दे, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी तथा अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यहां पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक लाख रुपये का सामान जलने से बचाया है। वहीं गलुआ में ज्ञान चंद की गौशाला को आग लगने से पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें भी विभाग ने करीब एक लाख की संपत्ति बचा ली है। वहीं चौथी घटना सुविधा पैलेस के समीप एक स्कूटर मैकेनिक की दुकान में पेश आई, जहां आग लगने से दुकानदार जसविंद्र सिंह की दुकान के रखे स्कूटर, कलपुर्जे एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में दुकानदार का करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
कोट्स
दमकल विभाग के इंचार्ज सरवण कुमार का कहना है कि दिवाली की रात हुई आग की घटनाओं में कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई और लाखों की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया।