{"_id":"23-65353","slug":"Una-65353-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में बिना बिल तीन लाख का सोना पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में बिना बिल तीन लाख का सोना पकड़ा
Una
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग ने स्थानीय बाजार में धनतरेस के मौके पर एक ज्वेलर को सोना बेचने आए पंजाब के सप्लायर को दबोचा है। बिना बिल के हिमाचल में सोना लाने पर कारोबारी पर आबकारी टीम ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है। विभागीय टीम की ओर से पकड़े गए सोने की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। उधर, विभाग ने बिना बिल के पटाखे लाने पर लगभग 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सप्लायर पंजाब के अमृतसर शहर से सोने की सप्लाई लेकर स्थानीय बाजार में किसी स्वर्णकार को सोना पहुंचाने आया था। जिसकी भनक आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों को भी लग गई। उन्होंने ईटीओ संसार चंद की अगुवाई में तुरंत मौके पर पहुंच उक्त सप्लायर को पकड़ लिया। उसके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सोना था। अधिकारियों की ओर से बिल मांगे जाने पर उक्त सप्लायर उन्हें सोने का कोई बिल नहीं दिखा सका। इसके चलते विभागीय टीम ने उसे 78 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। उधर, अंब में बिना बिल हिमाचल में लाए जा रहे पटाखों से लदा ट्रक पकड़ा है। विभागीय अधिकारियों ने माल ला रहे कारोबारियों को 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। विभाग के सहायक आयुक्त राजीव डोगरा ने बताया कि बिना बिल सामान लाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।