फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पंजाब की तर्ज पर मांगे वेतन और भत्ते

पंजाब की तर्ज पर मांगे वेतन और भत्ते

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने लंबित मांगों पर आवाज बुलंद कर दी है। जिला इकाई ने पदोन्नत प्राध्यापकों से अपने कैडर को मजबूत करने का आह्वान किया है। संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार और महासचिव मोहन लाल शर्मा ने आरोप जड़ा के सीधी भर्ती वाले प्राध्यापकों ने पदोन्नत प्राध्यापकों को अपने कैडर में दिखाकर उनका पदोन्नति कोटा 60:40 से कम करवा कर 50:50 कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि पदोन्नत प्रवक्ताओं पर लगाई गई विकल्प की शर्त को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। पीजीटी की जगह प्रवक्ता पदनाम को ही रखे जाने की मांग भी उठाई गई है। उन्होंने ट्रांसफर के समय ईओएल की शर्त को हटाने, प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने, नए स्तरोन्नत किए गए सभी स्कूलों में सभी विषयों के पद सृजित करने, पंजाब की तर्ज पर सभी वेतन और भत्ते देने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि संघ की अहम बैठक 27 अक्तूबर को ऊना के ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शाम चार बजे होगी। संघ ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने, ग्रेडिंग सिस्टम को खत्म करने, पांचवीं, आठवीं, और जमा एक को पूर्ण रुप से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन करते हुए सालाना परीक्षाएं बोर्ड से करवाने का स्वागत किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष विवेक दत्ता, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, तरसेम धीमान, मुख्य संरक्षक राजेंद्र माहल, राम स्वरुप कालिया, ऑडिटर दलवीर सिंह, सलाहकार विजय सिंह राणा, महिला विंग जिलाध्यक्ष परमजीत कौर, इंदिरा पराशर, चांद रानी, संगीता शर्मा, सोहन लाल, अशोक बैंस, नरेश निर्मल राणा, ठाकुर, नरेंद्र धीमान, संदीप शर्मा, जीवन सां यान, बलदेव शर्मा, अमरजीत कौशल, जोगिंद्र सिंह, ब्यास देव, सुभाष पठानिया, अनिल राणा, हरीश साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed