{"_id":"23-65218","slug":"Una-65218-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस किलो से अधिक मिठाई करवाई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस किलो से अधिक मिठाई करवाई नष्ट
Una
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को बंगाणा उपमंडल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने छापामारी करते हुए एक दर्जन के करीब मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खराब और बिना ढके बेचने को रखी गई लगभग 30 किलो मिठाई भी नष्ट करवाई।
जिला चिकित्सा अधिकारी डा. टीसी महंता ने बताया कि मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश धीमान पर आधारित टीम ने डंगोली, कुरियाला, खुरवाईं, लठियाणी और थानाकलां, बंगाणा एवं लठियाणी बाजारों में छापे मारे। कई दुकानाें पर बिना ढके सजाई और खराब हो चुकी लगभग 30 किलो मिठाई को बाहर फेेंकवाया है। विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मिलावटी मिठाइयों पर हर हालत में शिकंजा कसा जाएगा। किसी को भी नियमों से खिलवाड़ की छूट नहीं दी जाएगी।